हर—हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गूंज उठा वातावरण
जौनपुर। सामाजिक, रचनात्मक एवं आध्यात्मिक संस्था बोल बम दण्डवत संघ ने पवित्र श्रावण मास में नाग पंचमी पर दण्डवत कांवर भव्य कार्यक्रम किया जहां हर हर महादेव, बोल बम आदि जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। नाग पंचमी पर प्रातः 7 बजे नगर के हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से दण्डवत करते हुये हजारों की संख्या में शिव भक्तों का विशाल जत्था जल लेकर चला।
शोभायात्रा में महादेव का रथ निकला लेकिन इसके पहले शंखनाद हुआ जिसके बाद गाजा—बाजा के साथ नाचते—गाते हनुमान घाट से हनुमान घाट, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब युसूफ रोड से होते हुये आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वरनाथ धाम पहुंचा जहां शिव भक्तों द्वारा जलाअभिषेक किया गया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा सहित जलपान आदि की व्यवस्था की गयी थी।
आयोजन समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्य नारायण केसरी 'नदी बम' के नेतृत्व में निकली कांवर यात्रा में अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महासचिव अंबेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शेर बेनवंशी, संगठन मंत्री आर्किटेक्ट नितिन जायसवाल, बिट्टू दीदी, सुमित अग्रहरि, मनोहर गुप्ता, अमित गुप्ता, शिव कुमार साहू, मनीष गांधी, शिवम अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






