Jaunpur News: दीवानी बार में खुला यूनियन बैंक का वक्रांगी केन्द्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दीवानी बार में खुला यूनियन बैंक का वक्रांगी केन्द्र


जिला जज ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

हिमांशु श्रीवास्तव

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार को यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र का उद्घाटन जिला जज सुशील शशि ने किया। इसके अलावा संघ भवन में नवनिर्मित हाल एवं सिविल लाइब्रेरी का भी उद्घाटन जिला जज ने किया। उन्होंने बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रण बहादुर यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यूनियन बैंक की नई शाखा के अलावा सिविल लाइब्रेरी व हाल के निर्माण को लेकर बधाई दिया और उनके उत्तम कार्यकाल एवं उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता सत्य नारायण सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह, जवाहर लाल यादव, रुद्र प्रकाश यादव, ब्रजनाथ पाठक, हिमांशु श्रीवास्तव, मृदुल यादव, सीपी दुबे, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, विजय रजक, अवधेश यादव, रत्नेश अस्थाना, अंकित दुबे, सूर्यमणि पांडेय, अविनाश शुक्ला, देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, उस्मान अली, राकेश द्विवेदी, मंजीत कौर, श्रीप्रकाश यादव, समर बहादुर यादव, विनोद प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!