सावन माह में 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूज उठा शिवालय
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। सारनाथ महादेव मंदिर प्राचीन काल से ही क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कई जनपदों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां हर वर्ष सावन में भक्तों का मेला लगा रहता हैं। कावरियों के साथ हजारों लोग जलाभिषेक भी करते हैं। प्राचीन स्वयंभू सारनाथ महादेव उतरेजपुर शम्भूगंज इस मंदिर का मान्यता लोगों के बताये अनुसार बहुत अत्यधिक है। मंदिर के प्रधान पुजारी भोलानाथ शुक्ला ने बताया कि यहाँ दर्शन करने से हर किसी की मनोकामना पूर्ण होती है। वहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि काफी दूर दूर से जनपद के बाहर के लोग भी दर्शन करने आते हैं। लोग सावन माह ही नहीं, अपितु हर दिन हर माह सावन जैसा मेला लगा रहता है। यहां हर सोमवार व शनिवार को मेला लगता है। पूरे साल के सावन माह में भक्तों का तांता लगा रहता है। हजारों की संख्या में नर-नारी व कांवरिया यहां जलाभिषेक करते हैं। मिन्नतें मांगने और मत्था टेकने दूर-दराज से लोग आते हैं। मंदिर प्रबंधन में लगे लोग श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हैं। श्रावण मास में भक्तों को कोई समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जाता है। मंदिर की सुबह 3 बजे से साफ—सफाई कर दर्शनार्थियों के लिए 4 बजे पट खोल दिया जाता है। विशेष तिथियों को आवश्यकतानुसार मंदिर पट बंद कर साफ-सफाई कर पुन: दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है। प्रबंधन व्यवस्था में प्रशासन के साथ ग्रामीणों का भी बहुत सहयोग मिलता है। इस ऐतिहासिक मंदिर पर श्रावण मास में महिला श्रद्धालुओं की भी संख्या अधिक होती है।
.jpg)






