शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पर महावीर कान्वेंट स्कूल नखास में मना जहां मुख्य अतिथि के रूप में ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि मीरा वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्ष रजनी साहू रहीं। विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता शौर्य शाखा संस्था अध्यक्ष अवधेश गिरि ने किया। झंडारोहण के बाद मां सरस्वती पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके कार्य को शुभारंभ किया गया। नन्हे—मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं नित्य नाटक प्रस्तुत किया जिससे लोग मोह मुक्त हो गए।
इस मौक पर मुख्य अतिथि स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। इसी दिन भारत अंग्रेजों की लगभग 200 साल की गुलामी से मुक्त हुआ था, इसलिए हर साल 15 अगस्त को हम "स्वतंत्रता दिवस" के रूप में मनाते हैं। विशिष्ट अतिथि ने रजनी साहू ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व के बारे बताया कि हमें उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों के त्याग के कारण ही आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। यह दिन हमें देशभक्ति, एकता और कर्तव्य का संदेश देता है।
विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि आज के बच्चे कल की भविष्य हैं। बच्चों को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर जानकारी देते हुये शुभकामना दिया। परिषद के अध्यक्ष अवधेश गिरी ने अतिथियों का अंगवस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक राहुल पांडेय ने संस्कृति कार्यक्रम में जो बच्चें ने भाग लिया था, सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक अतुल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला समन्यवक सत्येंद्र अग्रहरि, सह समन्यवक नीरज श्रीवास्तव, महिला सहभागिता मीनू श्रीवास्तव, अमित पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, अंशज शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, मानिक चंद सेठ, नगर संचालक धर्मवीर मोदनवाल, सुनीता श्रीवास्तव, हिमालय श्रीवास्तव, माही, सानिया, तनु, देवेश मिश्रा, साधना जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्या रागिनी सिंह ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।
.jpg)






