शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस का भव्य समारोह किया गया जहां निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात् शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने माता सरस्वती व बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ओजपूर्ण और देश भक्ति से ओत—प्रोत भाषण व नाटक प्रस्तुत किये। इसके बाद निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने अपने सम्बोधन में भारतीय स्वतन्त्रता के विषय में जानकारियां दीं और सभी छात्रों एवं शिक्षकों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामना दिया। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।
.jpg)






