Jaunpur News: लायंस क्लब सूरज ने डीह बाबा स्थल पर किया पौधरोपण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायंस क्लब सूरज ने डीह बाबा स्थल पर किया पौधरोपण


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज ने वृहद वृक्षारोपण के तृतीय चरण में विशेषरपुर डीह बाबा के स्थान पर फलदार 7 वृक्ष रोपित किया। इसके उपरांत 18 छायादार एवं फलदार वृक्ष रामदासपुर नेवादा शीतला चौकियां पर सुरक्षित स्थान पर रोपित किये गये।

संस्थाध्यक्ष ललित कुशवाहा ने कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र जायसवाल का सुरक्षित स्थान एवं जहां खुला स्थान था, वहां के लिए ट्री गार्ड देने के लिए अभिनंदन करते हुए सदस्यों से कहा कि सुरक्षित स्थान का चयन करें और अभी दो चरणों में 50 वृक्ष रोपित किये जायेंगे।

प्रथम एवं द्वितीय चरण के कार्यक्रम संयोजक सरदार मनमोहन सिंह, नसीम अख्तर एवं अजित चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिव संतोष साहू, सतीश मौर्य, राहुल सिंह, आनंद स्वरूप साहू, त्रिपुंड भास्कर मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!