अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में कोचिंग और लाइब्रेरी आने-जाने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था जिससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश तिवारी उर्फ अम्बुज पुत्र सतीश तिवारी निवासी हरद्वारी थाना बरसठी बताया।
.jpg)






