Jaunpur News: मन्दिर में झपटमारी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मन्दिर में झपटमारी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद


सोनू गुप्ता

नेवढ़िया, जौनपुर। हथेरा डीह बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन काटकर फरार होने के मामले में नेवढ़िया पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं में से एक के कब्जे से झपटमारी का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीते 19 अगस्त को ग्राम बहरी निवासी शीला देवी पत्नी शालीग्राम चौरसिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हथेरा डीह बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने उनके गले का मंगलसूत्र काट लिया। इसी दौरान पसियाही कला निवासी मनोरमा पत्नी राजकुमार के गले से भी सोने की चेन काटकर दोनों महिलाएं फरार हो गईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेवढ़िया पुलिस टीम ने सूचना पर मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनी पत्नी राहुल गौतम निवासी परसही सकरही थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हाल पता हीरावनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी और गुड़िया पत्नी रोहित गौतम निवासी हीरावनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी के रूप में हुई।

पुलिस ने सोनी के कब्जे से पीली धातु का लॉकेट और काले रंग की मोतियों की माला में गुथा एक मंगलसूत्र बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, आरक्षी श्याम सुंदर मौर्या, महिला आरक्षी हर्षिता मिश्रा और महिला आरक्षी नेहा यादव शामिल रहीं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!