विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थित स्कॉलर्स डेल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमुहाई में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त किया।
छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक पेश किया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करना विद्यालय और अभिभावकों दोनों की जिम्मेदारी है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपने देश, समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिये। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं और अभिभावक क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






