बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में 15 अगस्त का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों और सभी आगंतुकों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण राष्ट्रगान कर दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर करके सभी लोगों का मन मोह लिया
संस्था के उपाध्यक्ष व गृह स्वामी डा. राजेश गुप्ता ने बच्चों के कल्याण हेतु अनवरत सहयोग की बात कही। संस्था सदस्य अरुण सिंह ने दिव्यांग बच्चों के रसोई के अनवरत संचालन हेतु समुचित दिशा निर्देश दिया और राशन का सहयोग भी किया और संस्था सचिव किरण ने दिव्यांग बच्चों के स्वावलंबन हेतु अपना उचित सलाह दिया।
कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बच्चों के इलाज हेतु अपना सुझाव दिया। डॉ संध्या मौर्या ने बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन पर विचार व्यक्त किया। सदस्य शरद साहू ने बच्चों और स्कूल परिसर की साफ सफाई पर जोर दिया। सीमा उपाध्याय ने दिव्यांग बच्चों को फ्रूट जूस वितरित किया। अधिवक्ता रजनीश शुक्ल ने दिव्यांग बच्चों के लिए फल, मिठाई, बिस्कुट वितरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका सरस्वती मौर्य एवं अक्षय गुप्ता का विशेष सहयोग मिला। अंत में लोकेश कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अमित आर्य, अंकिता मिश्रा, अनीता मिश्रा, वंदना, कनिका, ज्योति, सिद्धार्थ, रतन श्रीवास्तव, अनीता देवी, राजू श्रीवास्तव, डॉ विकास सिंह, सुनील मौर्या, शहाबुद्दीन, दिव्यांशु सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिक्षिका सरस्वती मौर्य, विशेष शिक्षक अमित यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






