Jaunpur News: सरदार भगत सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौठा में मना स्वतंत्रता दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरदार भगत सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौठा में मना स्वतंत्रता दिवस


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंण्ड शाहगंज सोंधी के भरौठा गांव स्थित सरदार भगत सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रबंधक माया सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम किये गये। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

विद्यालय की प्रबंधक माया सिंह ने कहा कि देश के वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें आजादी दिलाई। आज हम सभी का कर्तव्य है कि देश के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की भावना रखते हुए समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता बनाए रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों को देश की एकता और प्रति बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

प्रधानाध्यापक विवेक सिंह ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्राम प्रजापति, बगेदू राम राजभर, सुमन, सपना बिन्द, अमित गौतम, ज्योति सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!