रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमा स्थापना की उठायी मांग
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चंद्र यादव से प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट करके समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति एवं जिला महासचिव धर्मेंद्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संविधान सभा के सम्मानित सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रत्नप्पा कुम्हार जी की प्रतिमा स्थापित कराए जाने हेतु मंत्री जी को प्रार्थना-पत्र सौंपा।
प्रार्थना-पत्र प्राप्त करने के उपरांत मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सम्मानित सदस्य रत्नप्पा कुम्हार जी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन मिलने पर मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये समाज के महापुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पवन प्रजापति, दक्ष सेना प्रमुख वीरेंद्र प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, लौटन प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मोनू प्रजापति सहित समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






