Jaunpur News: जेसीआई सप्ताह के चेयरमैन व को-चेयरमैन का हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई सप्ताह के चेयरमैन व को-चेयरमैन का हुआ चयन


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई की साधारण सभा आदि गंगा गोमती के पावन तट सूरज घाट पचहटियां पर सावनी भोज कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास के साथ हुई। सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम जेसीआई सप्ताह के लिए चेयरमैन पद पर राजकुमार जायसवाल एवं को-चेयरमैन पद पर रमेश श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दिया।

इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि राजकुमार जी एक कर्मठ और समर्पित जेसी हैं। उनके नेतृत्व में जेसीआई सप्ताह निश्चय ही नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि रमेश जी की कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है। दोनों की जोड़ी इस वर्ष के जेसीआई सप्ताह को ऐतिहासिक बनाएगी।"

मनोनयन के पश्चात दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि "यह हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का क्षण है। जेसीआई सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और संकल्प का महासंगम है। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि जेसीआई सप्ताह संस्था का सबसे प्रतिष्ठित इवेंट है जिसमें पूरे वर्ष के सेवा कार्यों का निचोड़ प्रस्तुत किया जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि दोनों के अनुभवी नेतृत्व से यह आयोजन यादगार होगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डा. दिलीप सिंह, शशांक सिंह, डा. संदीप पाण्डेय, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, डा. आशुतोष जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ताहिर कादरी, सदस्य क्रमशः संतोष अग्रहरि, प्रदीप सिंह, अजयनाथ जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, सौरभ बरनवाल, श्रेयस सेठ, विशाल तिवारी, शिवम बरनवाल, सुशील प्रजापति आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!