Jaunpur News: कजरी व स्वागत गीत से गूंजा महाविद्यालय परिसर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कजरी व स्वागत गीत से गूंजा महाविद्यालय परिसर


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित आदर्श भारतीय महाविद्यालय में चल रहे संस्कृत सप्ताह समारोह के सप्तम दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और संस्कृत कजरी समेत अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान महाविद्यालय के व्याकरणाचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र ने भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा सूक्ति की व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर डॉ. अजय तिवारी ने संस्कृत के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य विनय सिंह ने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों को इसके संरक्षण और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्यामजीत पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. चन्द्रवीर सिंह, डॉ. विजय पाण्डेय, विकास पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!