Jaunpur News: ज्वेलर्स का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान: नन्हे लाल वर्मा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ज्वेलर्स का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान: नन्हे लाल वर्मा


जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का आमसभा व सावनी भोज सम्पन्न

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। सर्राफा व्यवसायी समाज के सम्भ्रांत नागरिक हैं और देश के आर्थिक विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण हैं। यह बात जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन की आम सभा में एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने कही। साथ ही कहा कि ज्वैलर्स समय—समय पर अपने को अपडेट करते रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत में आमसभा हुई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने किया जिन्होंने सभी का स्वागत करते हुए एसोसिएशन की उपलब्धियों का जिक्र किया। कोषाध्यक्ष विनोद सेठ ने आय व्यय प्रस्तुत किया जिसे हर्ष ध्वनि से पास किया गया। महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने ज्वेलरी क्षेत्र में सरकार द्वारा लाये गये विभिन्न नियम, कानूनों से सभी को अवगत कराया और पूरी ईमानदारी के साथ निडर होकर व्यवसाय करने की बात कही।

संरक्षक मानिक चंद सेठ और अरविंद बैंकर ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे 31 वर्ष पुराना मजबूत संगठन बताया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। अन्त में नेपाल में हुई भीषण दैवीय आपदा में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर सुनील सेठ, अनिल वर्मा, मनोज वर्मा, राजीव सेठ, राजकुमार सेठ, विनय बरौतिया, बंशीधर वर्मा, ऋषि वर्मा, संजय माहेश्वरी, निरंजन वर्मा, संजीव साहू, मनीष, आशीष सेठ, राधेश्याम सेठ, सन्तोष सेठ, उदय सेठ, विष्णु सेठ, विक्रम मौर्य, रामकुमार साहू, समीर खान, देशरत्न सिंह, अजीत सोनी, अयाज खान, मंगला यादव, आनंद साहू, दिव्यांशु बरनवाल, रितिक सेठ, महेश वर्मा, आशीष गुप्ता, विष्णु सेठ सभासद, कृष्ण कुमार सेठ, प्रकाश सेठ, रमेश सेठ, अभिजीत सेठ सहित तमाम व्यवसायी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने किया। अन्त में अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।


ads

ads


ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!