शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद के माइक्रोटेक इण्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्काउट-गाइड का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न जीवन-कौशल सीखे।
अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. गौरव श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि ऋषिकेश त्रिपाठी ने किया। शिविर के दौरान कुशल प्रशिक्षक निसार अहमद एवं नितेश प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के बुनियादी नियमों, आपदा प्रबंधन, और समाज सेवा का गुर सिखाया।
विद्यार्थियों ने दी उत्कृष्ट सहभागिता
तीन दिवसीय इस शिविर में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख प्रतिभागियों में कक्षा 11: लकी यादव, कक्षा 10: आदित्य यादव, कक्षा 9: किंजल राय, आयुषी सरोज, सेजल प्रजापति, कक्षा 8: आकर्ष अधिकारी, गौरव सरोज, वैशाली पाल, कीर्ति यादव, तथा अर्पित राय, राज चौरसिया, जोया, कुशाग्र, नैतिक, जय सरोज और आर्कििति यादव ने विशेष रूप से भाग लिया।
इन शिक्षकों का रहा सराहनीय योगदान
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगणों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान शुभम श्रीवास्तव (कॉमर्स विभाग), राजू सरोज (हिंदी विभाग), उजाला (गणित विभाग) और कशिश (कॉमर्स विभाग) आदि उपस्थित रहे जिन्होंने पूरी व्यवस्था का संचालन किया।
.jpg)







