शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी अम्बेडकर तिराहा के पास 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक शकुंतला शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसको देखकर सभी अभिभावक मन्त्र—मुग्ध हो गये। निदेशक अवनीश शुक्ला ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या रानी तिवारी ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों के महत्व के बारे में बताया। उप प्रधानाचार्या ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
.jpg)






