विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदेठी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस मौक पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये जहां छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक पेश किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव ने ध्वजारोहण के बाद सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, ग्राम प्रधान, अभिभावक, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
.jpg)





