शाहगंज पुलिस ने अर्गूपुर कला के खण्डहरनुमा मकान से दबोचा
मुकदमा दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार ग्राम दनापुर से बेलवाई रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर अर्गूपुर कला गांव के पास एक खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार अमित पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम दनापुर थाना शाहगंज के खिलाफ एक महिला ने 16 अगस्त की रात घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
आरोप है कि आरोपी छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और महिला के साथ जबरदस्ती किया। विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 64(1), 351(3) और 333 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी ऑपरेशन समग्र के तहत चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक रामविलास, चौकी प्रभारी बीबीगंज और पुलिस टीम शामिल रही।
.jpg)





