राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खेतासराय—दीदारगंज मार्ग पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप होने से करीब 20 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी के रुकने से क्रॉसिंग बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर सुरेश चंद यादव ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे जौनपुर की तरफ से शाहगंज की तरफ जा रही मालगाड़ी का प्रेशर अचानक ड्रॉप हो गया था। इससे प्रेशर नहीं बनने के कारण मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद 2.50 बजे लगभग 20 मिनट बाद मालगाड़ी रवाना हुई जिसके बाद क्रॉसिंग खोल दी गई और आवागमन सामान्य हो गया।
.jpg)






