पुलिसिया कार्यवाही में जयरामपुर से दबोचे दोनों आरोपी
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक वांछित अभियुक्त और अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमे से वांछित अभियुक्त आनन्द गौतम पुत्र राहुल गौतम तथा वांछित अभियुक्ता प्रतिभा गौतम उर्फ अजोरा पुत्री अखिलेश गौतम निवासीगण ग्राम जयरामपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश सिंह, आ. नीरज पाल, आ. विपिन शर्मा, महिला आ. रानी एवं महिला आ. बबिता शामिल रहीं।
.jpg)





