Jaunpur News: सुजानगंज ब्लाक कार्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सुजानगंज ब्लाक कार्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा


तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय से गुरुवार को खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा में “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जन-जन का नारा है, भारत देश हमारा है” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए। यात्रा में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजेश यादव, बीओ पीआरडी धीरज गुप्ता, एडीओ सहकारिता शिल्पा तिवारी, एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी, एडीओ एजी करम चंद मौर्य, जेई आरईडी अंशुल पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!