Jaunpur News: रोटरी क्लब ने मनाया चार्टर डे, वरिष्ठ रोटेरियनों का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रोटरी क्लब ने मनाया चार्टर डे, वरिष्ठ रोटेरियनों का हुआ सम्मान


सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों की गौरवशाली यात्रा को किया याद

उत्कृष्ट कार्यों के लिये रोटेरियनों को मिले पुरस्कार

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा क्लब के चार्टर डे सेलिब्रेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। वर्तमान अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव की निर्देशन में कार्यक्रम में रोटरी की सेवा भावना, क्लब की गौरवशाली यात्रा और वरिष्ठ रोटेरियनों के योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों एवं रोटेरियनों का स्वागत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने सहज एवं सरल अंदाज में रोटरी फोर-वे टेस्ट प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने चार्टर डे के महत्व पर संक्षिप्त विचार व्यक्त करते हुए रोटरी क्लब जौनपुर के इतिहास एवं गौरवशाली यात्रा का वाचन किया। समारोह में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियनों एवं संरक्षक श्याम बहादुर सिंह को सम्मान किया गया। क्लब के चार्टर सदस्यों एवं प्रमुख संस्थापकों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

समारोह में वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. शैलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अनिल गुप्ता और श्याम वर्मा को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ रोटेरियनों ने अपने अनुभव साझा करते हुये क्लब से जुड़े संस्मरणों और सेवा कार्यों का उल्लेख किया।

इस मौके पर प्रदीप सिंह, डॉ. ऋषभ यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. मुकेश वर्मा, संजय जायसवाल, सैयद शम्स अब्बास, पंकज जायसवाल, मनीष गुप्ता, राजेश जावा, मिथिलेश अग्रहरि आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। समारोह में रोटरी क्लब के सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी एवं सचिव डा. बृजेश कनौजिया ने सभी रोटेरियन को अपने कार्य क्षेत्रों में विशेष सेवा सम्मान के साथ ही सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन, सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रोजेक्ट, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक सेवा, उत्कृष्ट योगदान सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गये। मंच का संचालन रविकान्त जायसवाल ने किया। अन्त में वर्तमान सचिव संदीप सेठ ने अतिथियों, वरिष्ठ रोटेरियनों, क्लब सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापन किया।

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!