जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1846वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। इस मौके पर यशवन्त गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना, बसन्त लाल मौर्य, प्रेम प्रकाश मिश्र, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, नन्द लाल रावत, उदयराज गौड़, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, छेदी लाल साहू, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, नरेन्द्र गिरी, उपेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1846 दिनों से सत्याग्रह जारी
अगस्त 29, 2026
follow us
.jpg)






