कोलकाता के IISER में बनायी जगह, परिवार में छायी खुशी
माउण्ट लर्नर अकादमी के छात्र को विद्यालय प्रबन्धन ने दी बधाई
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसका उदाहरण डोभी क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र आयुष सिंह ने पेश किया है। आयुष ने माउंट लर्नर अकादमी बजरंग नगर से इण्टरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद अपनी मेहनत से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) कोलकाता में अपनी जगह बनाई है।
आयुष ने घर पर रहकर अध्ययन करते हुए यह सफलता हासिल किया। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ विद्यालय के शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शिक्षण संस्थान में प्रवेश हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिये भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। आयुष की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि सफलता हासिल करने के लिये बड़े शहरों में रहकर पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के बल पर गांव में रहकर भी बड़े मुकाम हासिल किये जा सकते हैं।
आयुष की सफतला विद्यालय के लिये गर्व का विषय: अनुपम
आयुष की सफलता पर माउण्ट लर्नर अकादमी के प्रबन्धक अनुपम सिंह एवं प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दिया। साथ ही कहा कि विद्यालय के लिये यह गर्व का विषय है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे बढ़कर अपने परिवार, विद्यालय, डोभी क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबन्धन ने कहा कि आयुष जैसे होनहार विद्यार्थियों की सफलता दूसरे छात्रों को भी बेहतर करने के लिये प्रेरित करती है। विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही दिशा और आत्मविश्वास देना भी है। आयुष की उपलब्धि विद्यालय के साथ पूरे डोभी क्षेत्र के लिये गौरव की बात है।
.jpg)







