जौनपुर। अकिंचन फाउण्डेशन के चेयरमैन अमरनाथ पाण्डेय एवं डा. अरूणेन्द्र पाण्डेय ने जिला कारागार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 200 बन्दियों को विभिन्न रोग जैसे- बुखार, खांसी, खसरा, वायरल आदि के उपचारार्थ होम्योपैथिक दवा पिलायी गयी। साथ ही दवाएं भी वितरित की गयीं। इस दौरान संक्रामक रोगों से बचाव हेतु साफ-सफाई सहित अन्य सावधानी बरतने को कहा गया। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी, चिकित्साधिकारी डा. शाहिद अख्तर, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर गौतम, फार्मासिस्ट अरूण सिंह, मुख्य चीफ गोपाल पाण्डेय, हे०जे०वा० सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कारागार में निरूद्ध बन्दियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करने एवं उन्हें विभिन्न रोगो से बचाव हेतु दवा वितरित करने के लिए जेल अधीक्षक द्वारा अकिंचन फाउण्डेशन के चेयरमेन अमरनाथ पाण्डेय की सराहना की गयी।
Jaunpur News: अकिंचन फाउण्डेशन ने जिला कारागार में लगाया नि:शुल्क शिविर
अगस्त 27, 2026
follow us
.jpg)





