डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित एक गैरेज में बाइक ले जाने से रोकने पर युवक द्वारा गैरेज कर्मी से गाली-गलौज व मारपीट करने तथा बाइक में तोड़—फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी जगदीश बिन्द पुत्र भोला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित एक गैरेज में काम करता है। क्षेत्र के एक युवक ने अपनी बाइक मरम्मत के लिए गैरेज में दी थी। शनिवार को युवक बाइक लेने पहुंचा। गैरेज मालिक के मौजूद न होने पर जगदीश ने उनकी मौजूदगी में बाइक ले जाने की बात कही। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उसने बाइक में भी तोड़—फोड़ कर दी। घटना से क्षुब्ध गैरेज कर्मी ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। चौकी प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मामला कहासुनी का है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)





