डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव स्थित कम्पोजिट मदिरा की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर 52 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोर दुकान से 36 हजार रुपये नकद के अलावा करीब 16 हजार रुपये कीमत की बीयर और शराब की बोतलें चोरी कर ले गये। खानपुर चौरवा गांव निवासी तेज प्रताप बिंद की जुनेदपुर गांव में कम्पोजिट शराब की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सेल्समैन राजन शुक्रवार देर रात दुकान बंद कर घर चला गया। इसी बीच चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और नकदी व शराब की बोतलें लेकर फरार हो गये।
शनिवार सुबह मकान मालिक दुकान की ओर पहुंचा तो पीछे की दीवार में सेंध कटी देखकर इसकी जानकारी सेल्समैन को दी। सूचना पर दुकान मालिक और सेल्समैन मौके पर पहुंचे तथा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। दुकान के पीछे धान के खेत में शराब की कुछ बोतलें भी पड़ी मिलीं जिन्हें ग्रामीणों ने दुकानदार को सौंप दिया।सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी सरपतहा थाने को दी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)






