Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली


जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगा बाइक रैली में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों के पालन एवं स्वयं की सुरक्षा का संदेश दिया। शिक्षकों ने तिरंगा स्कूटी एवं बाइक पर हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया तथा वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयघोष किए। राष्ट्रप्रेम के नारों से पूरे मार्ग का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

रैली के समापन पर राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य ने कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन के समीप क्रांति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसी क्रम में अधिकारीद्वय के अलावा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रैली में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक-अध्यापिकाओं, मीडिया बंधुओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली ने जनपद में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, यातायात नियमों के पालन तथा शहीदों के सम्मान का सशक्त संदेश दिया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!