Jaunpur News: श्रीराम जानकी मठ/मन्दिर गूलर घाट में मना अखण्ड भारत संकल्प दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्रीराम जानकी मठ/मन्दिर गूलर घाट में मना अखण्ड भारत संकल्प दिवस


अब देश को बंटने नहीं देंगे: डा. वीरेन्द्र प्रताप

हमें एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार रहना होगा: अजय पाण्डेय

धर्मस्थलों पर कुठराघात बर्दाश्त नहीं: जितेन्द्र बहादुर

संजय शुक्ला

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में श्री रामजानकी मठ/मंदिर गुलर घाट पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय धर्मचार्य विभागाध्यक्ष रामप्रीति मिश्र फलाहरी महराज एवं संचालन विवेक जिला मंत्री ने किया।

इस मौके पर डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद ने भारत को आर्यावर्त से अब तक के बंटवारा को बिन्दुवार बड़े ही अच्छे ढंग से बताते हुये कहा कि देश के कई टुकड़ों में हजारों वर्ष में बांटा गया परंतु अब देश नहीं बंटने देंगे, क्षेत्रफल नहीं काटने देंगे। डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशन पर आज पूरे भारतवर्ष में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक किया कराया जा रहा है। यह इस बात का द्योतक है कि आने वाले समय में विखंडित भारत पुनः से अखंड होगा। अखण्ड भारत की परिकल्पना लेकर हम पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम कर रहे हैं।

इसी क्रम में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने कहा कि देश का बंटवारा कहीं धर्म, कहीं जेहाद के नाम पर तो कहीं भौगोलिक स्थिति को लेकर किया गया था परन्तु आज हमारे देश पर मलेक्षों की दृष्टि लगी है कि बंटवारा नहीं देश पर ही अतिक्रमण करने की। आज भी वही जेहाद का खेल खेल रहे हैं। कहीं जमीन, कहीं लव जिहाद, कहीं धर्मांतरण के नाम पर देश को कमजोर बनाने में लगे हैं ऐसे लोग। इसके लिये हमें एकजुट होकर इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार होना होगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और एक देश एक कानून बनाने के लिये जिससे मेरे राष्ट्र का संतुलन बना रहे और हम हमारा देश सुरक्षित व सुव्यवस्थित और संगठित रहे।

इसी क्रम में जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राबद ने कहा कि हम स्वयं में एकजुटता लायें और सक्रिय रहें, क्योंकि आज कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अन्य स्थानों के साथ ही हमारे धर्मस्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। अब तो मठ मंदिर अर्थात हमारे आस्था केंद्र भी सुरक्षित नहीं। उसका भी अतिक्रमण करने से लोग पीछे नहीं है, इसलिए सर्वप्रथम अपने धर्म क़ो बचाने के लिए एक हो तभी अखण्ड भारत कि कल्पना क़ो पूर्ण किया जा सकता है।

उक्त अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री, समरनाथ पाल उपाध्यक्ष राबद, सुधीर कुमार जिला मंत्री, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, आजाद शुक्ल जिला मंत्री अहिप, सुरेन्द्र प्रजापति, मंजीत चौहान, रूद्र श्रीवास्तव विभाग उपाध्यक्ष, भारद्वाज मिश्र, राज पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!