Jaunpur News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रूपेश जायसवाल, सचिव रीतेश आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, डॉ. डीके गुप्ता, एसएल गुप्ता, रफीक फारूकी, राहुल वर्मा, सुधाकर मिश्रा, मनोज जायसवाल, अरुण पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, पवन साहू, अंकित रोमिल अग्रहरि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लियो क्लब अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव अंकित मोदनवाल एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद आफताब समेत अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। सभी ने राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!