Jaunpur News: न्यायालय से फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: न्यायालय से फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद एक अभियुक्त को खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद वारंटी अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ पुत्र अच्छन निवासी कासिमपुर है। उसके खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसी मामले में हाजिर न्यायालय न होने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसी के अनुपालन में पुलिस टीम ने मंगलवार को कासिमपुर स्थित उसके घर पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आसिफ के खिलाफ स्टेट बनाम आसिफ थाना खेतासराय से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है। मामले में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ ही 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। यह मामला एसीजेएम प्रथम, कोर्ट नंबर-12, जनपद जौनपुर से संबंधित है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों के तामिले को लेकर चल रही कार्यवही के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना खेतासराय उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अम्बिका यादव और कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!