Jaunpur News: किशोरी घर से लापता, युवक पर भगा ले जाने का आरोप

Aap Ki Ummid
follow us

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बहन को साथ ले जाने का आरोप लगाया है।पीड़ित की तहरीर के अनुसार उसकी बहन बीते 16 अगस्त को सुबह करीब घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि  स्थानीय क्षेत्र स्थित चिलबिली गांव निवासी अंकित पुत्र राजपति गौतम उसकी बहन को अपने साथ कहीं ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!