Jaunpur News: सीएचसी शाहगंज का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीएचसी शाहगंज का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण


अस्पताल को एनक्यूएएस में ले जाने की दी सलाह

फार्मेसी एवं ओटी के अभिलेख दुरूस्त करने के दिये निर्देश

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। राज्य सरकार द्वारा नामित एसआरएम टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, आकस्मिक विभाग, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, सर्जिकल वार्ड, फार्मेसी समेत विभिन्न इकाइयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की गई।

निरीक्षण टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल के विभिन्न विभागों में निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यप्रणाली की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीएचसी शाहगंज में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छे स्तर पर संचालित हो रही हैं।

टीम ने फार्मेसी और ऑपरेशन थिएटर से संबंधित रजिस्टरों सहित अन्य दस्तावेजों के रख-रखाव में कुछ बुनियादी सुधार की जरूरत बताई। अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को अधिक व्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने कहा कि इन छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने से अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व डॉ. मनोज सिंह एवं पीपी तिवारी ने किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी के साथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आरबी यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हरिओम मौर्या, डॉ. राहुल वर्मा सहित पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य फार्मासिस्ट एएन यादव, ग्रीश चंद यादव समेत संबंधित कर्मचारी भी निरीक्षण में उपस्थित रहे। अंत में टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा आवश्यक सुधारों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की सलाह दी।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!