पुलिस की भारी मशक्कत के बाद शव बरामद
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत की आशंका से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गंधौना निवासी बितनू पुत्र कैलेंडर बनवासी सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया और उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि उसके साथ शौच के लिए गए साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब काफी गहरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना पर रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दिया। तालाब गहरा होने के कारण शव की तलाश में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड की टीम भी तालाब में उतरकर लगातार खोजबीन करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद जमालपुर के फायर ब्रिगेड के जांबाज सिपाही राम आसरे राव कई घंटे तालाब में खोजने के बाद तब जाकर शव को बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार बितानू को मिर्गी की बीमारी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह तालाब में गिर गया होगा। पुलिस शव को कब्जे में ले सीएससी ब्लाक रामपुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया प्रशासन शव को लेकर थाने में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
.jpg)






