Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारम्भ


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया। यह तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। विद्यालय को सोशल वेलफेयर एण्ड अपलिफ्टमेंट ग्रुप दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल एवं रोटरी क्लब दिल्ली कामा प्लेस की ओर से स्मार्ट टीवी दान स्वरूप उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करेंगे, बल्कि देश-दुनिया के वर्तमान घटनाक्रम से भी अवगत हो सकेंगे। इससे उनकी सीखने की क्षमता और सामान्य ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए अवधेश अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डा. विशाल सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवेश को आकर्षक बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये मैं अपनी पूर्ण क्षमता से विद्यालय के लिये हमेशा समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुलायम यादव ने किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के मंत्री प्रदीप सूर्या, नवाचारी शिक्षक शिवम सिंह, राकेश सिंह, अमित नारायण यादव, शालिनी सिंह, पातालनाथ सरोज, आशा देवी सहित अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!