तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
अनुशासन एवं देशभक्ति का संदेश: आनन्द लकड़ा
शाहगंज, जौनपुर। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य फादर आनंद लकड़ा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित इस यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय परिसर से लेकर निर्धारित मार्ग तक उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में लेफ्टिनेंट विशाल सिंह, सीटीओ समरजीत मसीह एवं सेकंड ऑफिसर सतीश मसीह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने में योगदान दिया। एनसीसी कैडेटों एवं विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर यात्रा में सहभागिता किया।
श्री लकड़ा ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और देशहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, एनसीसी अधिकारियों तथा विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
.jpg)






