शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत मदरहाँ गांव के एमएमडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कोतवाली के उपनिरीक्षक रामचन्द्र सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिये।
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को पंपलेट भी वितरित किये जिनमें शासन और पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का विवरण रहा। टीम में अंतिमा सिंह, रीता वर्मा, दीपिका तिवारी, निधि शुक्ला, मानसी चौधरी और कुसुम शामिल थीं। उन्होंने छात्राओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, डीसी स्वास्थ्य सेवा 102/108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रद्धा सिंह, राम नरायन गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्रवण तिवारी, संक्रेश प्रजापति, सुधाकर यादव, धर्मेन्द्र कुमार, हरिन्दर कुमार, रविकान्त, सूरज गुप्ता, संदीप सिंह, सावित्री बिन्द, बबिता सिंह, रिंकी उपाध्याय, सभाजीत, इन्द्रावती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






