तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुजानगंज में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं मेहनत का महत्व बताया। डॉ. तिवारी ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासित विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं, कक्षाओं में ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा शिक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। विद्यार्थी अपनी मेहनत और अच्छे आचरण से अपने माता-पिता, परिवार, विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम शंकर उपाध्याय ने प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार सदैव तत्पर और कटिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम में विजय शंकर तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpg)






