विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे से शुरू होने वाली श्रीमद भागवत कथा सत्संग के पूर्व बुधवार की देर शाम भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भक्त जनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा बंजारेपुर शिव मंदिर से शुरू होकर गौराबादशाहपुर जूनियर हाईस्कूल तक समाप्त हुई। कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे हाथी एवं घोड़े लोगों के लिये मनमोहक रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुजीत जायसवाल, नवीन साहू, सन्नी साहू, शिवांश सिंह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
.jpg)





