8वीं कक्षा की छात्रा का दुपट्टे के सहारे लटकता मिली लाश
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरईंखुर्द गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर से लापता किशोरी का शव घर से करीब 400 मीटर दूर आम के पेड़ की डाल से लटकता दिखायी दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हरिश्चन्द्र की 15 वर्षीय पुत्री अंशिका मंगलवार दोपहर से घर से लापता थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर परिजनों ने खेतासराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।परिजन दिन भर रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क कर किशोरी की तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 4 सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर किशोरी का शव लटकता देखा। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अंशिका अपने बहनों और भाई में सबसे छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं पिता हरिश्चंद जो ड्राइवर हैं, ने बताया कि मैं गाड़ी से मरीज लेकर हॉस्पिटल गया था। मेरी लड़की गांव के ही मीडिल स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।
.jpg)






