Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को थाना प्रभारी अमित पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा सुजानगंज थाना परिसर से प्रारंभ होकर सुजानगंज चौराहा होते हुए बेलवार तिराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामभवन यादव, सुभाष चंद्र दुबे, ओम प्रकाश उपाध्याय, आनंद राय, मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, कांस्टेबल कमलेश यादव, दीपिका श्रीवास्तव , प्रीति यादव, अंजू, अमर तिवारी, संजीव यादव, रवि गुप्ता, गया प्रसाद पटेल, सतीश यादव, नन्द लाल यादव, राघवेंद्र सिंह सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!