Jaunpur News: उपचार के लिये अस्पताल पहुंची मासूम की हुई मौत, अस्पताल के बोर्ड पर लिखा है डा. इन्द्र सिंह सहित 3 डाक्टरों का नाम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: उपचार के लिये अस्पताल पहुंची मासूम की हुई मौत

  • परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
  • बच्ची की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
  • अस्पताल के बोर्ड पर लिखा है डा. इन्द्र सिंह सहित 3 डाक्टरों का नाम

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पेसारा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे एक मासूम बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।

परिजनों के अनुसार बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे मदर्स चाइल्ड केयर एण्ड जनरल चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया था। वहां चिकित्सक आनन्द सोनकर की देख-रेख में उसका उपचार शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गयी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल के बोर्ड पर जौनपुर स्थित इन्द्र लाइफ केयर एण्ड हास्पिटल निकट जेसीज चौराहा के जनरल फिजीशियन डा. इन्द्र सिंह और ॐ साईं बाल चिकित्सालय रूहट्टा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मिश्रा का नाम भी अंकित था। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद थी। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपनी बेटी को सीने से लगाकर बिलखती रही। घटना की जानकारी होने पर गांव में भी शोक का माहौल है।

वहीं परिजनों ने मामले को लेकर केराकत थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। उनका आरोप है कि खबर लिखे जाने तक तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। वहीं पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

ads



ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!