राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने बुधवार को शांति भंग की आशंका में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार ग्राम सोंगर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए 6 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों में किशन पुत्र छोटे लाल, कमलेशा देवी पत्नी छोटे लाल, किरन पत्नी इन्द्रेश, निशु राजभर पुत्री छोटे लाल, शिवम पुत्र राम सिंगारे राजभर तथा सुमन पुत्री राम सिंगारे राजभर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, आरक्षी विषडम सिंह यादव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव एवं महिला कांस्टेबल शालिनी गुप्ता की टीम ने किया।
.jpg)





