Jaunpur News: शिक्षिकाअें ने डीआईओएस कार्यालय पर किया धरना—प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षिकाअें ने डीआईओएस कार्यालय पर किया धरना—प्रदर्शन


मुख्यमंत्री को भेजा गया 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

संजय शुक्ला

जौनपुर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यरत प्रदेश सरकार में शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु कोई सार्थक और सकारात्मक प्रयास न होने से माध्यमिक शिक्षकों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है। विभागीय भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोतरी तथा शिक्षकों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण शिक्षकों का सरकार के प्रति मोह भंग होता जा रहा है। इधर शिक्षकों की हजारों की संख्या में निदेशालय में लंबित ऑफलाइन स्थानांतरण की फाइलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा वर्षों से कार्यरत सदस्य शिक्षकों की सेवाएं विभाग की है। धर्मिता के कारण खतरे में पड़ गई है। शिक्षकों के भविष्य और सेवा के प्रति निर्मम दृष्टिकोण से प्रदेश का शिक्षक अत्यंत दुखी और आक्रोशित है।

धरना—प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष डा. जितेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष और संचालन जिला मंत्री अभिषेक सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पटेल के अलावा जिला कोषाध्यक्ष, जिला मंत्री अभिषेक सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. जितेंद्र सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री अंजनी श्रीवास्तव, अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय, जिला मंत्री वाराणसी अंजनी सिंह, डा. बृजेश सिंह, राम प्रताप, ऋषिकेश, संत लाल, अनिरुद्ध यादव, अजय सिंह, विनय ओझा, विनय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डा. विश्वनाथ यादव, प्रेम चंद, सूरज कुमार, मनोज यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य ने सभी शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!