अभिनव सिंह
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महाविद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को गिराकर उसके स्थान पर 12 कमरों वाला तीन मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो गया है। प्राचार्य प्रो. (डा.) शंभू राम ने बताया कि 17 अगस्त दिन सोमवार से कला वर्ग बी.ए. एवं एम.ए. की समस्त कक्षाएं अटाला मस्जिद के निकट स्थित नवनिर्मित भवन से संचालित की जाएंगी। प्रबंधक डॉ. सत्य राम प्रजापति ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए नए भवन में कक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु सहयोग की अपील किया। यह जानकारी जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
.jpg)





