श्रीराम कथा आयोजन को अन्तिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी 20 से 29 अक्टूबर तक होने वाली नौ दिवसीय श्री रामकथा के आयोजन हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास गोधना स्थित कैलाशपति परिसर में विचार विमर्श किया गया।
सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्री रामकथा की शुरुआत 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी ।इसके लिए जौनपुर के प्रत्येक क्षेत्र से कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मातृ शक्ति की उपस्थिति के लिए रूपरेखा तैयार की गयी।
श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम की कृपा और जनपदवासियों की इच्छा से एक बार पुनः श्रीराम कथा के श्रवण का अवसर हम सभी को मिलने वाला है।
सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है। श्रीराम कथा जनपदवासियों के लिए कल्याणकारी एवं ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्हें एक नये प्रकार की अनुभूति मिलेगी ऐसा मेरा प्रयास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त के प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल एवं संचालन डॉ ब्रम्हेश शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर डा. तेज सिंह (जौनपुर विभाग प्रमुख सेवा भारती), अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष सेवा भारती जौनपुर), डॉ उदयराज सिंह, विमल सिंह, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह, विनोद जायसवाल, प्रकाश रघुवंशी, सूरज मौर्या, दिलीप जायसवाल, डॉ वंदना सरकार, विमला श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, बिट्टू किन्नर, राखी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, अंजू पाठक, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, मीना यादव, सोनी जायसवाल, डॉ सरला त्रिपाठी, डॉ अनीता त्रिपाठी, सुधा सिंह, कामना सिंह, अर्चना सिंह, रजनी साहू, डॉली गुप्ता, अनुपमा राय, किरन सिंह, निधि सिंह, अभिलाषा सिंह सहित तमाम विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)







