समानता एवं समरसता का संदेश ही सशक्त भारत का आधार: सांसद
सन्त रविदास का जीवन भेदभाव रहित समाज की नींव: पीयूष गुप्ता
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा महान सन्त शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान' के अन्तर्गत जिला कार्यालय पर श्री गुरु रविदास महाराज कलश वन्दन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र माटी से भरे कलश का पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं वंदन के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज में समानता और बंधुत्व बनाए रखने का संकल्प लिया।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज से ऊंच-नीच, जाति-पाति और वैमनस्यता को समाप्त कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का अमर संदेश दिया था। उनका विचार ‘ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ों सब सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न’ आज भी हमारी नीति और चिंतन का मूल आधार है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भाजपा संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे देश में ऐतिहासिक रूप से मना रही है। उसी श्रृंखला में यह 'कलश वन्दन अभियान' पूरे जिले के प्रत्येक मण्डल और गांव तक ले जाया जाएगा। यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का काम करेगा।
इसके अलावा जिला महामंत्री अजय सिंह, महामंत्री संदीप तिवारी सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविन्द चौहान, अमित श्रीवास्तव, पुष्पा निषाद, श्रीमती अंशू, राजेश गुप्ता, पूर्व सभासद सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, आमोद सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, रोहन सिंह, अनिल गुप्ता, विकास ओझा मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










