Jaunpur News: 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायं। जिन परियोजनाओं में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है, उनमें तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाय। साथ ही स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मापुर के पुनर्निर्माण कार्य का गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिये। त्रिलोचन महादेव मंदिर के दिव्य एवं भव्य रूप देने के लिये जिलाधिकारी स्तर से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाय। साथ ही रासमंडल स्थित हनुमान जी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने एवं परिसर में फिनिशिंग कार्य और ग्रीनरी विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला शौचालय एवं स्विमिंग पूल की क्रियाशीलता रखने के निर्देश दिये। जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने साइबर थाना भवन का गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिये। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुये विभाग की सभी परियोजनाओं की अलग से विस्तृत समीक्षा बैठक करने की बात कही। साथ ही सभी विभागों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पूर्ण परियोजनाओं को जनहित में शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. अरूण यादव सहित संबंधित विभागों, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

चौकियां धाम में धीमी कार्यों पर डीएम ने जतायी नाराजगी

इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के कार्यों की अत्यन्त धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जतायी। साथ ही कार्यदायी संस्था सहित इससे जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिक बढ़ाकर शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!