शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक निजी क्लीनिक में घायल अवस्था में मिले तोते के दो बच्चों का डा. आलोक पालीवाल ने उपचार करके उन्हें सुरक्षित देखभाल प्रदान किया। इस दौरान चिकित्सक ने दोनों पक्षियों की जांच कर आवश्यक दवा दी तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि घायल एवं असहाय पक्षियों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समय पर उपचार मिलने से पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। चिकित्सक ने लोगों से अपील किया कि यदि कहीं कोई घायल पक्षी या अन्य जीव दिखाई दे तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर संबंधित विभाग अथवा पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
Jaunpur News: तोते के घायल बच्चों का हुआ सफल उपचार
अगस्त 01, 2026
follow us
.jpg)









